Monday, December 10, 2018

जैसी ज़रुरत वैसी सर्च

  MultiWit Technologies       Monday, December 10, 2018
सर्च से जुड़े की-वर्ड को जैसे ही सर्च इंजन में डाला जाता है, हजारों रिजल्ट मिलते हैं। अब समस्या शुरू होती है कि इनमें से कौन से पेज को खोलकर देखा जाए, जिसमें जरूरत के मुताबिक रिजल्ट मिल सके। एक-एक कर पेज खोले जाते है, कभी जल्द ही रिजल्ट मिल जाते है और कभी कई घंटे लग जाते। गहन और सटीक सर्च के लिए सर्च इंजन की भाषा समझना जरूरी है। सर्च को तेज़  बनाने के लिए जानिए कुछ टिप्स-

परिभाषा जानना (Know the definition)


सर्च इंजन द्वारा किसी शब्द की परिभाषा जानने के लिए कई तरीके प्रयोग किये जाते है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सही तरीका क्या है. मान लीजिए आपको कंप्यूटर की परिभाषा जाननी है तो इसके लिए क्या  करेंगे। सर्च इंजन की सर्च बार में जाकर "definition of the computer", "what is the definition of a computer",  "what the computer is"  या इससे मिलता जुलता कुछ लिखेंगे, परन्तु इनमे से कोई भी तरीका सही नहीं है। भले ही हमें रिजल्ट मिल जाए मगर इतना उम्दा नहीं होगा जितना सर्च इंजन में खोज करने का सही तरीका इस्तेमाल करने पर मिलेगा, क्योंकि खोज के लिए लिखा गया कोई भी वाक्य सर्च इंजन की खोज करने की कार्य शैली पर आधारित नहीं है. सर्च इंजन की खोज करने की कार्य शैली कुछ इस तरह की  होती है कि आप उसमें  जितने भी शब्द लिखते है वह सारे के सारे शब्द विभिन्न वेबसाइट में ढूँढता है. इसी कारण कई बार हमारे द्वारा लिखा गया शब्द जब किसी और वेबसाइट में मिलता है तो वह साईट हमारी खोज से सम्बन्धित नहीं होती है। सर्च इंजन में किसी शब्द की परिभाषा जानने के लिए किसी वाक्य का प्रयोग न करके निम्नलिखित प्रकार से लिखना चाहिए। जैसे अगर कंप्यूटर की परिभाषा जानना है तो लिखें।  
define : computer 
          इस तरह से लिखने पर आपको बहुत अनुकूल रिजल्ट मिलेंगे।  जिस शब्द की परिभाषा जानना चाह रहे है सबसे पहले उस शब्द का मतलब, उसके बाद उसका encyclopedia और फिर उस शब्द से सम्बंधित बहुत ही जानकारियाँ एक साथ मिलेंगी। सर्च इंजन द्वारा दिखाए गए खोज के रिजल्ट में पहले ही पेज पर सारी चीज़ें आवशयकतानुसार उपलब्ध हो जाएंगी।  

शब्द समूह की खोज करना (How to search a phrase)


सर्च इंजिन में शब्द समूह की खोज करने का भी एक तरीका निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार आपको शब्दों को inverted comma (" ") में लिखना चाहिए।  ऐसा करने से शब्द समूह शब्दों के उसी क्रम में खोजा जाएगा जिस क्रम में शब्द लिखे गए है जैसे यदि आपको 'life is not a bed of roses' शब्द समूह की खोज करनी है तो इसके लिए सर्च इंजन की सर्च बार में सीधे न लिखकर inverted comma (" ") में लिखें "life is not a bed of roses".  यदि शब्द समूह  inverted comma (" ") में लिखा गया है तो रिजल्ट में केवल उन्ही वेबसाइट के नाम मिलेंगे, जिनमे वह शब्द समूह उसी क्रम में है जिसमे लिखा गया था।  इसके विपरीत यदि शब्द समूह  inverted comma में नही लिखा गया है तो लिखा गया हर एक शब्द अलग अलग वेबसाइट में खोज जाएगा  और कई बार रिजल्ट जैसा चाहिए है, उसके एकदम विपरीत भी मिल सकता है।  जैसे life is not a bed of roses में life शब्द किसी लाइफ इन्शुरेन्स कंपनी की  वेबसाइट में दिखाई दे सकता है, तो उस लाइफ इन्शुरेन्स कंपनी का वेबलिंक भी रिजल्ट में दिखाई देगा।  इसी तरह 'bed' और 'roses'  भी अलग अलग वेबसाइट में खोजे जाएँगे तो मिलने वाले रिजल्ट में यह शब्द किसी ग़ैर ज़रूरी वेबसाइट में भी पाए जा सकते है तो उसका नाम भी रिजल्ट में शामिल हो सकता है।  लेकिन इसके उलट अगर शब्दो को इन्वर्टेड कॉमा में लिखा गया है तो शब्द उसी क्रम में खोजे जाएंगे जिसमे लिखे गए है जैसे लाइफ शब्द किसी लाइफ इन्शुरेन्स कंपनी की वेबसाइट में होने पर भी उसका वेब लिंक दिखाई नहीं देगा। बल्कि life के साथ साथ सारे शब्द व्यवस्थित क्रम में ही खोजे जाएंगे और केवल उन्ही वेबसाइट के नाम रिजल्ट के रूप में दिखाई देंगे जिनमे खोज गया क्रम मौजूद है। 

केटेगरी का चयन (selection of category)


खोज करते  समय एक छोटी सी और मुख्य बात का ध्यान रखना रखना चाहिए और वह है खोज की केटेगरी। लगभग सभी सर्च इंजन में खोज की जाने वाली जानकारी से सम्बंधित केटेगरी दी हुई होती है। जैसे गूगल में सर्च बार के ऊपर image, video, news, map आदि। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यदि सही केटेगरी का चयन नहीं हुआ है तो उचित रिजल्ट नही मिलेगे। यानि अगर आपको गूगल में कोई तस्वीर खोजनी है तो सबसे पहले "image"  नाम की केटेगरी का चयन करें उसके बाद खोज करे तभी उचित रिजल्ट मिलेंगे।  यदि  उचित केटेगरी का चयन नहीं किया गया है तो अपेक्षानुसार रिजल्ट नहीं मिलेंगे। सही केटेगरी का चयन करने के बाद एक बात और ध्यान रखने लायक है।  वह है खोज के सही लिए शब्दों का चयन करना जैसे कि सर्च इंजन की कार्य शैली होती है कि वह हर शब्द को विभिन्न वेबसाइट के कंटेंट में लिखे शब्दों से मिलान होने पर रिजल्ट घोषित करता है तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शब्द सटीक हों परन्तु कई बार शब्द सटीक होने पर भी उचित रिजल्ट नहीं मिलते हैं तो ऐसी स्थिति में शब्द का पर्यावाची शब्द प्रयोग करना चाहिए,  क्योंकि कई बार शब्द का पर्यावाची उचित रिजल्ट ढूंढने में मदद दे सकता है जैसे अगर आपको holiday India लिखने पर अनुकूल रिजल्ट नहीं मिल रहे है तो India vacation  लिख कर देखना चाहिए. 

गूगल  का 'I am feeling lucky' (Google's I am feeling lucky)


यह Google में 'Google search' के पड़ोस में पाया जाने वाला बटन है. यह गूगल सर्च के मुक़ाबले श्रेष्ठ और उत्तम नतीजे देता है। जैसे अगर आपको 2018 में होने वाली कांफ्रेंस खोजना है तो इसके लिए गूगल सर्च बार में conference in India in 2018 या फिर प्रपोज़िशन रहित conference India 2018 लिखकर गूगल सर्च का बटन दबाते ही बहुत से रिजल्ट मिलेंगे। एक बार फिर सामने यह समस्या खड़ी होगी कि कौन सा रिजल्ट पेज खोला जाए और कौन सा छोड़ दिया जाए। लेकिन अगर हम 'I am feeling lucky' का बटन दबाते है तो एकदम अनुकूल रिजल्ट मिलेगा। इसमें सर्च के विषय से सबसे ज्यादा सम्बन्धित पेज खुल कर आएगा। जैसे 2018 की  कांफ्रेंस लिस्ट ढूंढते समय यदि I am feeling lucky का बटन दबाया जाए तो स्वतः 2018 में होने वाली सारी कांफ्रेंस की सूची महावार आ जाएगी। इसके विरुद्ध गूगल सर्च में भी यह लिंक मौजूद होगा परन्तु यह नहीं पता कि कहाँ होगा। इसके लिए कई सारे लिंक खोल कर देखने पड़ेंगे।

यूआरएल खोजना (URL search)  


URL किसी भी वेबसाइट के अंदर दिए गए लिंक पेजों का एक विशेष प्रकार का वेब एड्रेस होता है। जैसे "http://sciencecongress.nic.in/life_members.php" अथवा  "http://sciencecongress.nic.in/pdf/Members_Form.pdf" 'इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन' के मेम्बरशिप पेज का URL है. जबकि 'www.sciencecongress.nic.in' 'इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन' की साइट का वेब एड्रेस है जिसे साधारणतया वेबसाइट के नाम के रूप में जाना जाता है. अब यदि हमें Indian Science Congress Association की  मेम्बरशिप की जानकारी चाहिए है तो इस जानकारी को हासिल करने के कई तरीक़े है। पहला तरीक़ा यह है कि Indian Science Congress Association का वेब एड्रेस 'www.sciencecongress.nic.in' वेब ब्राउज़र की सर्च बार में टाइप करें और एंटर कुंजी दबाये तब वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा और इसमें मेम्बरशिप पेज को खोलकर जानकारी ली जा सकती है। दूसरा तरीक़ा 'specified search'  के नाम से जाना जाता है।  इसमें वेब ब्राउज़र में उस वेबसाइट के लिंक पेज (जिसको खोलना है) का यूआरएल एड्रेस टाइप कर दिया जाता है। फिर वह विशिष्ट पेज खुल जाता है जिसका यूआरएल टाइप किया था। जैसे http://sciencecongress.nic.in/life_members.php यह टाइप करने पर अपने आप मेम्बरशिप पेज खुल कर आ जाएगा।  'Specified search' में होम पेज में जाकर लिंक पेज दोबारा खोलने की ज़रूरत नहीं रहती है। तीसरा तरीक़ा सर्च इंजन द्वारा लिंक पेज खोलने से संबंधित है। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सकता है। कई बार सर्च इंजन द्वारा खोज करते समय हमें इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है कि रिजल्ट में मिले पेजों में से कौन सा खोला जाये। क्योंकि रिजल्ट में बहुत से पेज प्राप्त हो जाते है। कुछ पेजों में हमारी आवश्यकता अनुसार डाटा होता है तो कुछ में एक दम प्रतिकूल। इसी समस्या से बचने के लिए "inurl " का प्रयोग किया जाता है। सर्च इंजन द्वारा किसी भी वेबसाइट के url को सर्च करने के लिए inurl लिखें, उसके आगे वेबसाइट के उस पेज का नाम (जिसे खोलना चाहते है) लिखें और उस वेबसाइट का भी जिसका वह लिंक पेज है  जैसे  Indian science congress association की मेम्बरशिप का पेज खोलना है, तो inurl :membership लिखें और इसके आगे वेबसाइट का नाम लिखें "inurl :membership sciencecongress". इस तरह से सर्च करने पर सर्च इंजन द्वारा दिखाए गए रिजल्ट में पहले पेज पर सारे लिंक Indian science congress association की मेम्बरशिप के लिंक होंगे। यदि हम केवल "inurl : membership" लिखेंगें तो हमें सिर्फ वह वेब पेज मिलेंगे जिनके होम पेज में मेम्बरशिप नाम का लिंक होगा परन्तु यह ज़रूरी नहीं कि जिस वेबसाइट का मेम्बरशिप पेज हमें चाहिए वह रिजल्ट में दिखाए गए पेजों में पहले ही पेज पर मिल जाए। इसका कारण यह होता है कि हर एक सर्च इंजन की अपनी एक प्राथमिकता सूची होती है जिसमे रिजल्ट में दिखाए गए वेबलिंक आगे पीछे के पेजों पर खिसकते रहते है। यदि हमारा खोज गया वेबलिंक पहले पेज पर है तो कोई समस्या नही होती है लेकिन अगर पहले के पेज पर नही है तो आगे के पेजों में खोज करने पड़ सकती है।

प्रपोज़िशन का कम से कम प्रयोग करना (Minimum use of prepositions)

यह बात पूरी तरह सच है कि सर्च इंजन खोज करते समय प्रपोज़िशन जैसे 'in, for, and'  आदि पर ध्यान केंद्रित नहीं करते है।  यहाँ तक कि इन शब्दो को नगण्य मानकर वाक्य में लिखे बाकी शब्दो के आधार पर ही खोज करते है,  फिर चाहे वह वह शब्द अल्फाबेट हो या न्यूमेरिक. व्यवहारिक रूप में भी इस तथ्य को देखा जा सकता है जब हम किसी वाक्य जिसमे प्रपोज़िशन हो उसको सर्च इंजन की सर्च बार में लिखते है तो सर्च इंजन द्वारा रिजल्ट के रूप में दिखाए गए वेब लिंक में प्रपोज़िशन को छोड़ कर बाकी  के सारे शब्द बोल्ड ब्लैक (bold  black) अक्षरों में दिखाई देते है जबकि प्रपोज़िशन किसी भी रूप में दिखाई नहीं देती है.  यदि सर्च इंजन हमारे द्वारा लिखे गए सारे शब्दों को खोज रहा है और खोज के बाद दूसरी वेबसाइट के लिंक में वह शब्द काले मोटे अक्षरों के रूप में दिखा रहा है तो प्रपोज़िशन भी साथ में बोल्ड ब्लैक (काले मोटे) लेटर के रूप में दिखनी चाहिए परन्तु ऐसा नहीं होता है  काले मोटे अक्षरों में केवल वही शब्द दिखाई देते है जो पूरे वाक्य में प्रपोज़िशन न हो।  
            जैसे 'ewaste seminar in india in 2018 ' सर्च इंजन द्वारा खोजने पर 'ewaste', 'seminar', 'india' '2018' यह सारे शब्द रिजल्ट में मिले वेबलिंक में काले मोटे शब्दों के रूप में दिखाई देंगे परन्तु इस वाक्य में एक प्रपोज़िशन भी है 'in ' जो कि किसी भी वेब लिंक में बोल्ड ब्लैक लैटर्स में दिखाई नहीं देगा। इसका कारण यह है कि सर्च इंजन प्रपोज़िशन को आधार मानकर खोज नहीं करते है। सर्च इंजन द्वारा की गई खोज पूरी तरह वाक्य के दूसरे शब्दों पर निर्भर करती है। सर्च करते समय इस बात का ध्यान रखें कि खोज के लिए लिखे गए वाक्य में प्रपोज़िशन कम से कम हों और शब्द सर्च के विषय से अधिक से अधिक सम्बन्धित हों। यदि शब्द खोज के विषय से सम्बंधित नहीं होंगे तो अनुकूल रिजल्ट नही मिलेगे।

logoblog

Thanks for reading जैसी ज़रुरत वैसी सर्च

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment